ऊन: झिंझाना में जनवरी माह में हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 एंगल बरामद
Un, Shamli | Apr 28, 2026 मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने बताया कि गत 14 जनवरी को झिंझाना के मोहल्ला खटीकान निवासी सतेंद्र तोमर ने बाग में तारबंदी में इस्तेमाल होने वाली एंगल चोरी होने के संबंध में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में झिंझाना के मोहल्ला चौक निवासी उमेर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से लोहे की 4 एंगल बरामद की गई है।