खलीलाबाद: लखनऊ हादसे के बाद संतकबीरनगर में कोचिंग सेंटरों की जांच, मानकों पर कसा गया शिकंजा
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद संतकबीरनगर प्रशासन अलर्ट हो गया है। डीएम के निर्देश पर सदर एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी और सीओ सदर प्रियम राजशेखर पांडेय ने खलीलाबाद के कई कोचिंग सेंटर व डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। जांच में सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग और अन्य मानकों का जायजा लिया और कहा कि मानकों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई होगी।