शिवपुरी नगर: पिछोर में बागड़ विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम छिरवाहा में जमीन पर बागड़ लगाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी कामता लोधी ने बताया कि उनके जेठ जगदीश लोधी उनकी जमीन में बागड़ लगा रहे थे। जब उनके पति केदार लोधी ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।