भोगांव: बेवर के मुहल्ला ब्रह्मनान मे श्रृद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महर्षि परशुराम जयंती,रोली चंदन से तिलक कर किया माल्यार्पण
नगर के मुहल्ला ब्रह्मनान में शुक्रवार को महर्षि परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महर्षि परशुराम के चित्र पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने रोली चंदन से तिलक कर माल्यार्पण किया। शस्त्र के प्रतीक फरशे की पूजा की गई। ब्राह्मण समाज ने महर्षि परशुराम के आदर्शों पर चलने की प्रतिज्ञा भी की। परशुराम ऋषि होने के साथ साथ वीर योद्धा भी थे और आज्ञाकारी संतान भी थे।