भोगांव: बिछवां के गांव ब्रजपुर में जगह बंटवारे को लेकर देवर व उसके पुत्र ने गाली गलौज करते हुए महिला को पीटा, पुलिस को दी तहरीर
गांव ब्रजपुर निवासी शिवश्री पत्नी रक्षपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शुक्रवार की सुवह जगह के बंटवारे को लेकर उसके देवर नरेश पुत्र मिश्रीलाल व उसका पुत्र नवीन उसे गाली गलौज करने लगा। जब उसने बिरोध किया। तो उक्त लोगों ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है।