भोगांव: गांव तिसौली में जमीनी विवाद के चलते रसूखदारों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए की मारपीट, थाने में दी गई तहरीर
गांव तिसौली निवासी श्रीकृष्ण पुत्र केवल सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वीते शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे जमीनी विवाद के चलते गांव निवासी रसूखदार महेंन्द्र सिंह, गुरुवेश, विशुनदयाल, व प्रवीन एकराय होकर गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठीडंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की हैं।