भोगांव: बिछवां के गांव वीलों मे बटाई पर जमीन न देने पर आरोपियों ने युवक को गालीगलौज कर पीटा,जान से मारने की दी धमकी,रिपोर्ट दर्ज
गांव वीलों निवासी डालचंद पुत्र हदयलाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जमीन बंटाई पर न देने को लेकर उसके भाई प्रेमपाल व आकाश, पवनेश पुत्रगण प्रेमपाल व प्रवीन पुत्र अशोक ने उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानवीन शुरू की है।