नजीबाबाद: कमगारपुर में गुलदार का आतंक, दो बकरियों पर किया हमला, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
12 अगस्त को सुबह 7:00 मिली जानकारी के अनुसार थाना मंडावली क्षेत्र के ग्राम कमगारपुर में 11/12 अगस्त बीती रात गुलदार ने पशुपालक महावीर पुत्र नीला की बकरियों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार एक बकरी को उठाकर ले गया, जबकि दूसरी बकरी को मारकर मौके पर ही छोड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में दो गुलदार एक साथ घूमते हुए देखे गए हैं,