हलसी: हलसी थाना क्षेत्र के बरुई गांव में भरण पोषण की जमीन को लेकर परिवार के बीच मारपीट, मां सहित 3 घायल
हलसी थाना क्षेत्र के बारुई गांव में भरण-पोषण की जमीन को लेकर परिवार के बीच मारपीट हुई. जिसमें मां बसंती देवी, उनके बड़े पुत्र धर्मेंद्र यादव तथा पुत्रवधू निर्मला देवी जख्मी हो गए. पूर्वाहन 10 बजे हलसी थाना में मामले को लेकर आवेदन दिया गया. शिकायतकर्ता के मुताबिक 16 कट्ठा जमीन माता-पिता के भरण पोषण के लिए रखा गया था. इसी की वजह से मारपीट हुई.