बड़हलगंज 328 विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रत्याशी अस्मिता चंद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अखिलऊव,विछुआ,सरैया खास और अन्य बाढ़ग्रस्त गांवों का सघन भ्रमण कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।चिल्लूपार क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुसने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है,जिससे स्थानीय लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।बसपा प्रत्याशी अस्मिता चंद ने बाढ़ पीड़ितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और वर्तमान विधायक राजेश त्रिपाठी पर कड़ा प्रहार करते हुए क्षेत्र की उपेक्षा करने का गंभीर आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि इन दोनों जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण चिल्लूपार क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है
#barhalganjGorakhpur
#badhgrastdauraBSP
#SNewsLiveGorakhpur