डौण्डीलोहारा: माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को डौंडीलोहारा में होगी विशाल रैली
डौंडीलोहारा में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 27 अप्रैल, सोमवार को बड़ा अभियान आयोजित किया जाएगा। इस दौरान हजारों की संख्या में गौ भक्त और कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। सुबह 10 बजे गायत्री मंदिर के पास पंडाल में सभी एकत्रित होंगे।