✅ हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
✅ छीपानेर और बिरजाखेड़ी में अवैध परिवहन करते मिले वाहन, पुलिस अभिरक्षा में खड़े कराए
जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने टिमरनी तहसील के ग्राम छीपानेर एवं बिरजाखेड़ी में अवैध खनिज रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं।
जिला खनिज अधिकारी सुश्री प्रगति सोनवाने एवं खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP47ZF4525 को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन चालक सौरभ काछी, निवासी पोखरनी, तहसील खिरकिया से संबंधित इस वाहन को जब्त कर सिटी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। चालक ने ट्रैक्टर मालिक का नाम अनिल गुर्जर, निवासी ग्राम हीरापुर, तहसील हंडिया बताया।
इसी प्रकार, 14 अक्टूबर 2026 को दूरभाष पर प्राप्त शिकायत के आधार पर सहायक खनिज अधिकारी श्री चैनसिंह डामोर एवं खनिज विभाग की टीम ने ग्राम छीपानेर, बिरजाखेड़ी, तहसील टिमरनी में एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। बिना नंबर के इस वाहन की चेचिस क्रमांक CZCDE460202S3 है। सोनालिका कंपनी की नीले रंग की इस ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर टिमरनी पुलिस थाने की चौकी में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।
खनिज विभाग के अनुसार, दोनों मामलों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Jansampark Madhya Pradesh Department of Mineral Resources, MP Home Department of Madhya Pradesh
#Harda #हरदा