हुलासगंज: गंगापुर गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने कबाड़ी व्यापारी पर की गोलीबारी, छिनतई की घटना
हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दावथू पंचायत के गंगापुर गांव के पास मंगलवार की सुबह एक अज्ञात बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने गांव में घूम-घूम कर कबाड़ी खरीदने वाले तीन लोगों को घेर कर छिनतई के क्रम में एक कबाड़ी वाले को गोली मार दी अन्य साथियों के द्वारा उसे इस्लामपुर स्थित स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है।