कसडोल। नगर के एसडीएम कार्यालय के समीप मुख्य मार्ग पर लगाया गया वाटर एटीएम पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। मशीन बंद होने के कारण आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। खासकर गर्मी के मौसम में जहां लोगों को शुद्ध पेयजल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, वहीं यह मशीन बंद होने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।