करछना क्षेत्र के देवरी कला गांव में सोमवार को बच्चा चोरी के शक में एक युवक को पड़कर पेड़ से बंधक बनाया गया। गांव निवासी ज्ञान चंद्र विश्वकर्मा गांव के बाहर एक बाग में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि घर के सभी सदस्य रविवार को खाना पीना करने के बाद सो गए थे। सुबह 4 बजे करीब दो युवक उनके घर परआए और खाट पर सो रहे एक बच्चे का उठाने लगे।