#गुना - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत एसडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा शुक्रवार को तहसील के विभिन्न ग्रामों का सघन भ्रमण कर शासकीय संस्थानों एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत शहरोक में आंगनवाड़ी केंद्र एवं हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत कुष्मान में आंगनवाड़ी केंद्र तथा उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया, जहां उचित मूल्य की दुकान बंद मिलने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
एसडीएम ने ग्राम पंचायत ककरूआ में गौशाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की छत से पानी टपकने तथा बिजली व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मिलने पर संबंधितों को आवश्यक सुधार एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner