देहरादून: उत्तराखंड में हेली सेवाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने सरकार पर उठाए सवाल
उत्तराखंड में हेली सेवाओं को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ और उत्तरकाशी में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं यह साबित करती हैं कि सरकार हेली सेवाओं की निगरानी सही तरीके से नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संचालक मनमानी कर रहे हैं और सरकार सिर्फ दावे कर रही है