देहरादून: लालपुल पर ट्रैफिक लाइट खराब होने से घंटों तक लगा लंबा जाम
देहरादून के लालपुल इलाके में रेड लाइट खराब होने के कारण शुक्रवार सुबह से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। रेड लाइट के बंद होने से वाहन चालकों को रोक-टोक नहीं मिली और दोनों ओर से वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर मैनुअल कंट्रोल से यातायात सुचारू करने की कोशिश की। लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा।