देहरादून: चार धाम यात्रा में यात्रियों को आरटीओ ने प्रदान की बेहतर सुविधाएं
चार धाम यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुँच चुकी है और इस वर्ष आरटीओ की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ और सुरक्षा प्रबंध किए जाने से यात्रा सुगम व सुरक्षित रहने की जानकारी दी गई है। आरटीओ अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि इस साल यात्रियों को कई तरह की सहूलियतें प्रदान की गईं और सड़क हादसों में भी कमी देखने को मिली है।