देहरादून: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की छवि धूमिल करने की कोशिश, एसएसपी को दी गई शिकायत
देहरादून में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अपनी और अपने विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में एसएसपी अजय सिंह को शिकायत दी है। डीजी सूचना की ओर से कई स्क्रीनशॉट भी साझा किए गए हैं, जिनसे प्रतीत होता है कि यह एक सोची-समझी साजिश के तहत किया जा रहा है।