देहरादून: रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड के खिलाफ मलिन बस्ती के लोगों ने किया प्रदर्शन, वापस लेने की मांग की
देहरादून में रिस्पना और बिंदाल नदी के किनारे रहने वाले मलिन बस्ती के लोगों ने एलिवेटेड रोड निर्माण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार का यह फैसला उनके घरों और रोजी-रोटी पर संकट खड़ा करेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर एलिवेटेड रोड परियोजना का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।