इटारसी: चामुंडा चौराहे पर दुकान में युवक से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
इटारसी के चामुंडा चौराहे पर मंगलवार को सतीश बिल्लौरे पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बुधवार सुबह करीब 11 बजे जांच के बाद पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला हत्या के प्रयास का है। बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है।घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में हो गई थी घटना के बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी।