नवाबगंज: बाराबंकी के सद्दीपुर में हुई बड़ी चोरी, दुकान से ₹1.40 लाख नकद और 25 किलो मेंथा ऑयल गायब
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सद्दीपुर चौराहे पर चोरों ने एक बाइक पार्ट्स की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी को कुछ दूरी तक ले जाकर उसमें रखे ₹1.40 लाख नकद निकाल लिए। इसके साथ ही दुकान में रखा करीब 25 किलो मेंथा ऑयल भी चोरी कर ले गए।