*गोरमी तहसील में बड़ा गड़बड़ घोटाला, प्राइवेट लड़के बिठाकर हो रहा काम*
*ऐसे लड़के ऑपरेटर के तौर पर कर रहे काम जिनका तहसील कार्यालय में नहीं है नामोनिशान*
*भिण्ड /दैनिक उदय समाचार*
गोरमी - मामला भिंड जिले के अंतर्गत आने वाले गोरमी तहसील का है, जहां प्राइवेट लड़के बैठकर कर रहे हैं सरकारी कामकाज, हम आपको बता दें कि यहां कंप्यूटर ऑपरेटर पर बैठने वाले कुछ रीडर ऐसे हैं जिनका नामोनिशान गोरमी तहसील कार्यालय के रजिस्टर पंजी में दर्ज नहीं है, जबकि लगातार वह तहसील कार्यालय में बैठकर ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे हैं, और लगातार आने जाने वालों से अवैध रूप से वसूली का धंधा जोर-जोर से हो रहा है, जानकारी के अनुसार यह ऑपरेटर कहां से आए हैं इस संबंध में कोई भी सटीक जानकारी देने को तैयार नहीं, सबसे सोचने वाली बात यह है की तहसील जैसे कार्यालय में इन बाहरी लोगों का बैठकर ऑपरेटर के तौर पर काम करना क्या तहसील की गोपनीयता को भंग नहीं करता है क्या उसकी मर्यादा को भंग करने का काम नहीं है, पर कोई कहने वाला नहीं है लगातार यह ऑपरेटर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं हम यह नहीं कह सकते कि इन ऑपरेटर को रखने वाले महाशय तहसील के उच्च अधिकारी या किसी नेता या मंत्री का हाथ है, पर हम इतना जरूर बता रहे हैं कि इसमें जोर-जोर से यह कारोबार चल रहा है जहां ऑपरेटर प्राइवेट तौर पर रखे गए हैं और सरकारी कामकाज को अंजाम दिया है जो ईडब्ल्यूएस से लेकर के हर उसे जरूरी दस्तावेज को पास करने के एवज में हजारों की वसूली कर रहे हैं, Collector Office Bhind CM Madhya Pradesh PRO Bhind OPS Bhadoria Dus Live Journalist Mukesh Bhadoria Bhind Breaking News