Bhind :*ऊंचे पद पर रहने के बाद भी नहीं भूले अपनी, आज युवाओं के लिए बना रहे प्रेरणा*
भिंड जिले के गोरमी तहसील के मानहड़ गांव निवासी दिलीप सिंह भदोरिया आज युवाओं के लिए एक नई मिसाल बन गए हैं देश की कई नामचीन मल्टीप्लेक्स कंपनियों में उच्च पदों पर रहने के उपरांत भी उनका अपनी मातृभूमि के प्रति जुड़ाव लोगों के लिए आश्चर्य का कारण बन रहा है हम आपको बता दें कि कई कंपनियों में वह ऊंचे ऊंचे औधों पर रहे उसके बावजूद भी अपनी जमीनी जुड़ाव को नहीं भूल पाए आज निज गांव में उन्होंने लगभग 50 लाख की लागत से फार्म हाउस बनाकर वहां रहने का, बातचीत के दौरान दिलीप भदोरिया बताते हैं कि कहीं पर भी रहो कुछ भी करो लेकिन अपनों के प्रति हमेशा समर्पित रहो उन्होंने कहा कि हमने पढ़ा था माता और मातृभूमि स्वर्ग से बढ़कर होती है वहीं हमने यहां पाया भी है अपनों से जो प्यार मिलता है वह प्यार कभी दूसरों से नहीं मिल सकता उन्होंने कहा कि पैसा कमाना आज की जरूरत है और हमें सभी युवाओं से चाहूंगा कि अपनी मेहनत के दम पर अगर युवा चाहे तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है और उसे करना भी चाहिए क्योंकि यह आज की आवश्यकता है लेकिन इसके साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर परिवार और समाज के साथ जुड़कर रहना चाहिए इस दौरान उन्होंने समाज की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा और स्वास्थ्य की ओर भी अपने विचार अवगत की उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है तो उसके लिए भी जिम्मेदार कहीं ना कहीं हम लोग ही है स्वास्थ्य की सुविधा भी धीरे-धीरे सरकार अब ग्रामीण अंचल में भी मुहैया करा रही है अतः सभी को इन सुविधाओं का लाभ लेना चाहिए और सबको मिलकर उनकी ओर ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा कि हम अंत में यही कहना चाहेंगे कि पैसा हम चाहे जहां कमाए लेकिन हमें रहना अपनों के बीच ही चाहिए #vairalvideo #MPNews #viralreelsシ #भिंड #bhind