फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन बना ठगी का जाल! 📱💸
ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर एक युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। 30% मुनाफे का लालच देकर उसे व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया और ट्रेडिंग ऐप पर उसका कथित प्रॉफिट लाखों में दिखाया गया।
जब युवक ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने विड्रॉल के नाम पर बार-बार रकम जमा कराई। मुनाफे के लालच में युवक करीब 36 लाख रुपये गंवा बैठा।
करीब दो महीने तक पैसे जमा करने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली, तब उसे साइबर फ्रॉड का एहसास हुआ।
⚠️ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के लालच से सावधान रहें।
The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।
📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress
#Gwalior #GwaliorNews #CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud TradingScam ShareTrading ScamAlert MadhyaPradesh MPNews Thाटीपुर TheXposeExpress BreakingNews ViralNews