Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

अंबाह तहसील के अंतर्गत चिरपुरा रोड पर जल भराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन,

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 14, 2026

MORE NEWS

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हाईकोर्ट खण्डपीठ-ग्वालियर में गूंजे देशभक्ति के सुर

बीएसएफ टेकनपुर के बैंड प्लाटून ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति 

देश के 80वे स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्य भावना को सुदृढ करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर परिसर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल, टेकनपुर के 20 सदस्यीय बैंड प्लाटून द्वारा बाद्य यंत्रों के माध्यम से देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी गई।
 उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री जी. एस. आहलूवालिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण में स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक गौरव को प्रसारित करने के साथ-साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिये स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों के बलिदानों से भी अवगत कराना था, जिससे एक अनुशासन, एकता और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का माहौल बन सके।
 बी.एस.एफ. बैंड प्लाटून, टेकनपुर द्वारा "राष्ट्रीय गीत, माँ तुझे सलाम, ए मेरे वतन के लोगों, कदम-कदम बढाये जा, हे प्रीत जहां की रीत सदा, मेरा कर्मा तू, सत्य मेव जयते आदि धुनों पर दी गई उत्साहवर्द्धक व रोमांचक प्रस्तुति ने उपस्थित जन में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक प्रबल किया तथा मंत्रमुग्ध कर जोश व उल्लास से परिपूर्ण कर दिया।
 इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री जी. एस. आहलूवालिया सहित न्यायमूर्ति श्री मिलिंद रमेश फडके, न्यायमूर्ति श्री आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति श्री अमित सेठ, न्यायमूर्ति श्री पुष्पेन्द्र यादव, न्यायमूर्ति श्री आनंद सिंह बहरावत, न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार गुप्ता तथा न्यायमूर्तिगण के परिवार के सदस्य, ग्वालियर के प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर व प्रधान जिला न्यायाधीश (सतकर्ता) श्री जाकिर हुसैन, खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री राजीव के. पाल, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री पवन पाठक व सचिव श्री महेश गोयल, अतिरिक्त महाधिवक्तागण व डिप्टी सॉलीसीटर जनरल श्री प्रवीण नेवास्कर, सीनियर एडवोकेट्स सहित अन्य अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय में पदस्थ न्यायिक व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।
 कार्यक्रम के अंत में बी.एस.एफ. बैंड प्लाटून, टेकनपुर की शानदार व अनुशासित प्रस्तुति को प्रोत्साहित करने हेतु उपस्थित समस्त न्यायमूर्तिगण द्वारा बैंड प्लाटून को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन खण्डपीठ-ग्वालियर के डिप्टी रजिस्ट्रार श्री अनिल देशमुख द्वारा तथा स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन ओएसडी / रजिस्ट्रार श्री ऋतुराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। 
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हाईकोर्ट खण्डपीठ-ग्वालियर में गूंजे देशभक्ति के सुर बीएसएफ टेकनपुर के बैंड प्लाटून ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुति देश के 80वे स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति कर्तव्य भावना को सुदृढ करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर परिसर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सीमा सुरक्षा बल, टेकनपुर के 20 सदस्यीय बैंड प्लाटून द्वारा बाद्य यंत्रों के माध्यम से देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी गई। उच्च न्यायालय खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री जी. एस. आहलूवालिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण में स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक गौरव को प्रसारित करने के साथ-साथ राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिये स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों के बलिदानों से भी अवगत कराना था, जिससे एक अनुशासन, एकता और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का माहौल बन सके। बी.एस.एफ. बैंड प्लाटून, टेकनपुर द्वारा "राष्ट्रीय गीत, माँ तुझे सलाम, ए मेरे वतन के लोगों, कदम-कदम बढाये जा, हे प्रीत जहां की रीत सदा, मेरा कर्मा तू, सत्य मेव जयते आदि धुनों पर दी गई उत्साहवर्द्धक व रोमांचक प्रस्तुति ने उपस्थित जन में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और अधिक प्रबल किया तथा मंत्रमुग्ध कर जोश व उल्लास से परिपूर्ण कर दिया। इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री जी. एस. आहलूवालिया सहित न्यायमूर्ति श्री मिलिंद रमेश फडके, न्यायमूर्ति श्री आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति श्री अमित सेठ, न्यायमूर्ति श्री पुष्पेन्द्र यादव, न्यायमूर्ति श्री आनंद सिंह बहरावत, न्यायमूर्ति श्री राजेश कुमार गुप्ता तथा न्यायमूर्तिगण के परिवार के सदस्य, ग्वालियर के प्रधान जिला न्यायाधीश श्री ललित किशोर व प्रधान जिला न्यायाधीश (सतकर्ता) श्री जाकिर हुसैन, खण्डपीठ-ग्वालियर के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार श्री राजीव के. पाल, जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री पवन पाठक व सचिव श्री महेश गोयल, अतिरिक्त महाधिवक्तागण व डिप्टी सॉलीसीटर जनरल श्री प्रवीण नेवास्कर, सीनियर एडवोकेट्स सहित अन्य अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय में पदस्थ न्यायिक व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुये। कार्यक्रम के अंत में बी.एस.एफ. बैंड प्लाटून, टेकनपुर की शानदार व अनुशासित प्रस्तुति को प्रोत्साहित करने हेतु उपस्थित समस्त न्यायमूर्तिगण द्वारा बैंड प्लाटून को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन खण्डपीठ-ग्वालियर के डिप्टी रजिस्ट्रार श्री अनिल देशमुख द्वारा तथा स्वागत भाषण एवं आभार प्रदर्शन ओएसडी / रजिस्ट्रार श्री ऋतुराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। #gwalior PRO Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

पार्क होटल कॉलोनी में नवीन पार्क का लोकार्पण, हर घर तिरंगा अभियान में ली एकता-अखंडता की शपथ

वार्ड क्रमांक 58 के पड़ाव स्थित पार्क होटल कॉलोनी में नगर निगम ग्वालियर द्वारा लगभग 11 लाख रुपये की लागत से विकसित किए गए नवीन पार्क का लोकार्पण शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
 नवीन पार्क का लोकार्पण पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, महाराणा प्रताप बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तोमर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं सेवानिवृत्त आईएएस श्री विनोद शर्मा, वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर भदोरिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
 इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति दोनों ही हमारी सामूहिक जिम्मेदारियां हैं। एक ओर जहां पौधारोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार कर सकते हैं, वहीं तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प मजबूत कर सकते हैं।
 महाराणा प्रताप बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि विकसित पार्क शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि पार्कों का संरक्षण केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से पार्क को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
 नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तोमर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ पार्कों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्क होटल कॉलोनी में निर्मित यह नवीन पार्क क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है।
 नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर के हर क्षेत्र में हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन पार्क के बेहतर रखरखाव के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी पार्क की स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
 क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल ने पार्क के निर्माण के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन पार्क से क्षेत्र के नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस पार्क को और अधिक सुंदर एवं आकर्षक बनाया जाएगा।
सेवानिवृत्त आईएएस श्री विनोद शर्मा ने कहा कि शहर के विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से पौधों की देखभाल करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा नवीन पार्क परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान नागरिकों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

तिरंगा हाथ में लेकर ली एकता और अखंडता की शपथ

 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने की शपथ ली। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता की।
 कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री प्रदीप सिंह तोमर, श्री मुनीश सिंह सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
#gwalior
PRO Gwalior
CM Madhya Pradesh

पार्क होटल कॉलोनी में नवीन पार्क का लोकार्पण, हर घर तिरंगा अभियान में ली एकता-अखंडता की शपथ वार्ड क्रमांक 58 के पड़ाव स्थित पार्क होटल कॉलोनी में नगर निगम ग्वालियर द्वारा लगभग 11 लाख रुपये की लागत से विकसित किए गए नवीन पार्क का लोकार्पण शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए तिरंगा यात्रा और शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। नवीन पार्क का लोकार्पण पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, महाराणा प्रताप बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तोमर, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं सेवानिवृत्त आईएएस श्री विनोद शर्मा, वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर भदोरिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति दोनों ही हमारी सामूहिक जिम्मेदारियां हैं। एक ओर जहां पौधारोपण कर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण तैयार कर सकते हैं, वहीं तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त कर राष्ट्र की एकता और अखंडता का संकल्प मजबूत कर सकते हैं। महाराणा प्रताप बोर्ड मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री केशव सिंह भदौरिया ने कहा कि विकसित पार्क शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ, हरा-भरा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि पार्कों का संरक्षण केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से पार्क को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। नगर निगम अध्यक्ष श्री मनोज तोमर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ पार्कों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पार्क होटल कॉलोनी में निर्मित यह नवीन पार्क क्षेत्र के बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि शहर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने कहा कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर के हर क्षेत्र में हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीन पार्क के बेहतर रखरखाव के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी पार्क की स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती अपर्णा पाटिल ने पार्क के निर्माण के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवीन पार्क से क्षेत्र के नागरिकों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस पार्क को और अधिक सुंदर एवं आकर्षक बनाया जाएगा। सेवानिवृत्त आईएएस श्री विनोद शर्मा ने कहा कि शहर के विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से पौधों की देखभाल करने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा नवीन पार्क परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान नागरिकों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। तिरंगा हाथ में लेकर ली एकता और अखंडता की शपथ हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने की शपथ ली। पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण दिखाई दिया और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री प्रदीप सिंह तोमर, श्री मुनीश सिंह सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। #gwalior PRO Gwalior CM Madhya Pradesh

Gwalior, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन बना ठगी का जाल! 📱💸

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर एक युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। 30% मुनाफे का लालच देकर उसे व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया और ट्रेडिंग ऐप पर उसका कथित प्रॉफिट लाखों में दिखाया गया।

जब युवक ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने विड्रॉल के नाम पर बार-बार रकम जमा कराई। मुनाफे के लालच में युवक करीब 36 लाख रुपये गंवा बैठा।

करीब दो महीने तक पैसे जमा करने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली, तब उसे साइबर फ्रॉड का एहसास हुआ।

⚠️ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के लालच से सावधान रहें।

The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।

📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress

#Gwalior #GwaliorNews #CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud TradingScam ShareTrading ScamAlert MadhyaPradesh MPNews Thाटीपुर TheXposeExpress BreakingNews ViralNews

फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन बना ठगी का जाल! 📱💸 ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर एक युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। 30% मुनाफे का लालच देकर उसे व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया और ट्रेडिंग ऐप पर उसका कथित प्रॉफिट लाखों में दिखाया गया। जब युवक ने पैसे निकालने की कोशिश की तो ठगों ने विड्रॉल के नाम पर बार-बार रकम जमा कराई। मुनाफे के लालच में युवक करीब 36 लाख रुपये गंवा बैठा। करीब दो महीने तक पैसे जमा करने के बाद भी जब रकम वापस नहीं मिली, तब उसे साइबर फ्रॉड का एहसास हुआ। ⚠️ शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के लालच से सावधान रहें। The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। 📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress #Gwalior #GwaliorNews #CyberCrime #CyberFraud #OnlineFraud TradingScam ShareTrading ScamAlert MadhyaPradesh MPNews Thाटीपुर TheXposeExpress BreakingNews ViralNews

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 14, 2026

🚨 ग्वालियर में बिजली कर्मचारी से मारपीट, कुत्तों से कटवाने का आरोप

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट और कुत्तों से कटवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शर्मा फार्म के पास की बताई जा रही है।

शिकायत के मुताबिक, बिजली कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मौके पर पहुंचा था, तभी वीरू तोमर नाम के व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि वीरू तोमर ने बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट की और उसे घर के अंदर ले जाकर कुत्तों से कटवा दिया।

घटना के बाद घायल कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की। हजीरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

⚠️ पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी।

The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।

📲 Instagram:

#Gwalior #GwaliorNews #Hazira #IndiraNagar #ElectricityEmployee CrimeNews CrimeInGwalior Police MadhyaPradesh MPNews BreakingNews ViralNews TheXposeExpress

🚨 ग्वालियर में बिजली कर्मचारी से मारपीट, कुत्तों से कटवाने का आरोप ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट और कुत्तों से कटवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना शर्मा फार्म के पास की बताई जा रही है। शिकायत के मुताबिक, बिजली कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मौके पर पहुंचा था, तभी वीरू तोमर नाम के व्यक्ति से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि वीरू तोमर ने बिजली कर्मचारी के साथ मारपीट की और उसे घर के अंदर ले जाकर कुत्तों से कटवा दिया। घटना के बाद घायल कर्मचारी ने पुलिस से शिकायत की। हजीरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ⚠️ पुलिस जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई स्पष्ट होगी। The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं। 📲 Instagram: #Gwalior #GwaliorNews #Hazira #IndiraNagar #ElectricityEmployee CrimeNews CrimeInGwalior Police MadhyaPradesh MPNews BreakingNews ViralNews TheXposeExpress

Gwalior Gird, Gwalior | Aug 14, 2026