केसठ: राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत पीएचसी केसठ में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Kesath, Buxar | Apr 10, 2024 राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीएचसी केसठ में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन की गई। इस शिविर में आशा कार्यकर्ताओ और एएनएम को यक्ष्मा अर्थात टीवी रोग से बचाव संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन के तहत वर्ष 2025 तक भारत को यक्ष्मा अर्थात टीवी से पूरी तरह मुक्त करने का सरकार द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया है।