केसठ: किरनी गांव के छठ घाट के निर्माण को लेकर बीडीओ ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Kesath, Buxar | Apr 8, 2024 किरनी गांव के छठ घाट के निर्माण को लेकर बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आहर में कच्चे छठ घाट को पक्का छठ घाट बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि आहर में गांव के नाली के पानी भी गिरता है, जिसे दूसरे स्थान पर गिराया जाएगा।