केसठ: स्वीप कार्यक्रम के तहत केसठ, कतिकनार एवं रधुनाथपुर 10+2 हाईस्कूल में चलाया गया मतदाता जागरूकता
Kesath, Buxar | Apr 9, 2024 स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को केसठ, कतिकनार एवं रधुनाथपुर 10+2 हाईस्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही विद्यालय के छात्रों के बीच प्रगति प्रतिवेदन का वितरण किया गया। इधर स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय में उपस्थित अधिकारियों ने छात्रों एवं अभिभावकों को मतदान शत प्रतिशत करने के प्रति जागरूक किया।