केसठ: केसठ पूराना बाजार एवं कतिकनार गांव में योजनाओं द्वारा हो रहे कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण
Kesath, Buxar | Apr 5, 2024 केसठ पूराना बाजार एवं कतिकनार गांव में योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों का बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण कर ठेकेदार को आवश्यक निर्देश दिया। बीडीओ ने बताया कि 15वें वित्त से कतिकनार में हो रहे सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुसार हो रही है, पर कई जगह छोड़कर कार्य की जा रही है। उन्होंने बताया अधूरे कार्य की राशि निर्गत नहीं की जाएगी।