केसठ: लोकसभा चुनाव को लेकर केसठ प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने बीएलओ के साथ की बैठक
Kesath, Buxar | Apr 4, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर केसठ प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को बीडीओ ने बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने सभी बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने आगामी लोकसभा के चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम मतदाताओं को वोटिंग करने के लिए जागरुक करने पर बीएलओ को टास्क दिया।