केसठ: कन्या प्राथमिक विद्यालय केसठ में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी सह परीक्षाफल प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन
Kesath, Buxar | Apr 6, 2024 कन्या प्राथमिक विद्यालय केसठ में शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी सह परीक्षाफल प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन की गई। जिसमें विद्यालय के सैकड़ों अभिभावकों ने हिस्सा लिया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा एवं विद्यालय के एचएम मनोज कुमार ने संयुक्तरुप से किया। वही संचालन अरविंद कुमार सिंह ने किया।