राघोपुर: वैशाली पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 हज़ार लीटर महुआ शराब नष्ट, 5 भट्ठियां ध्वस्त
वैशाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर दियारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 15,000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ देशी शराब को नष्ट कर दिया।पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान मौके पर संचालित हो रही 5 अवैध शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया।