झांसी: उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ का नगर निगम कार्यालय में दूसरे दिन भी अनशन जारी, हड़ताल की चेतावनी #jansamasya
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2025 उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ का नगर निगम कार्यालय में अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला अध्यक्ष अशोक प्याल के नेतृत्व में सैकड़ों सफाई कर्मचारी धरना स्थल पर मौजूद रहे। अशोक प्याल ने सभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, यह अनशन जारी रहेगा।