झांसी: दुर्ग संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के कोच में बम होने की मिली सूचना, झांसी स्टेशन पर ट्रेन कराई गई खाली
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2025 हजरत निजमुद्दीन से चलकर दुर्ग जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन झांसी पहुंची तो रेल प्रशासन से लेकर पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम निरोधी दस्ते ने पूरी ट्रेन को घेर लिया। एक-एक कोच को पूरी तरह खाली कराकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।