झांसी: कुरेश नगर स्थित मदीना मस्जिद में मुफ्ती अमान ने इमाम हुसैन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए मनाया यौमे शहादत
Jhansi, Jhansi | Jul 5, 2025 कपूर टेकरी, कुरैश नगर स्थित मरकज़ अहले सुन्नत मदीना मस्जिद में 9 मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को जिक्र इमाम हुसैन और जिक्र-ए-शोहदा-ए-कर्बला पूरे शानो शौकत के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर तर्जुमान-ए-रज़वियत पेश इमाम मुफ्ती मुहम्मद अमान सिद्दीकी मंजरी, ने हजरत इमाम हुसैन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।