झांसी: नई दिल्ली से खजुराहो जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का पुलिया नंबर 9 के पास 20 मिनट का ठहराव, होम सिग्नल ग्रीन था
Jhansi, Jhansi | Jul 4, 2025 नई दिल्ली से खजुराहो जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को शुक्रवार सुबह झांसी में होम सिग्नल ग्रीन होने के बावजूद पुलिया नंबर 9 के पास करीब 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। सुबह 10:30 बजे झांसी पहुंचने और 10:35 पर आगे के लिए रवाना होने वाली ट्रेन के अचानक रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ग्रीन सिग्नल के बावजूद ट्रेन के नहीं चलने से यात्रियों में कौतूहल व चिंता दिखी।