करेरा: विधायक की उपस्थिति में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस विधायक कार्यालय पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया
करैरा विधानसभा 23 से विधायक रमेश खटीक की उपस्थिति में सोमवार को करैरा विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर महान पुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों एवं त्यागमयी जीवन का स्मरण किया गया तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।साथ ही पार्टी के गौरवशाली इतिहास को बताया