डुमरा: मेला रोड दुष्कर्म कांड: सदर डीएसपी ने कहा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, होगी सख्त कार्रवाई
सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के मेला रोड में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इस मामले में सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।