डोमचांच प्रखंड की फुलवरिया पंचायत स्थित फुलवरिया गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से हल्की बारिश भी लोगों के लिए मुसीबत बन जा रही है। राजकीय मध्य विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की है।
Koderma, Kodarma | Jul 2, 2026