जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र के संत रॉबर्ट स्कूल के पास दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया। आरोप है कि गुलगुलिया गैंग की दो महिलाओं ने एक मासूम बच्ची को साथ लेकर घर में प्रवेश किया और अलमारी से 500 रुपये चुरा लिए। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पीछा कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। करीब 45 मिनट तक पुलिस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने महिलाओं को छोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए क्षेत्र में नियमित गश्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की।