Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Sdm

मानदेय भुगतान नहीं होने पर सिविल सर्जन कार्यालय पर किया रोषपूर्ण प्रदर्शन आउटसोर्सिंग कर्मियों का जल्द मानदेय भुगतान नहीं होने पर 17 जुलाई से कार्य बहिष्कार : सीटू कोडरमा - आउटसोर्सिंग कम्पनी कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्युरिटी फोर्स हजारीबाग के अंतर्गत जिला के सदर अस्पताल एवं सभी प्रखण्डों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत 360 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की मानदेय के लिए झारखंड सरकार से आवंटन प्राप्त होने के बावजूद बकाया मानदेय भुगतान नहीं होने पर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय पर किया रोषपूर्ण प्रदर्शन. गेट जाम कर दो घंटे तक दिया धरना. सिविल सर्जन से वार्ता होने और एक सप्ताह में भुगतान का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया. इससे पूर्व सदर अस्पताल के न्यू लैब के पास से जुलूस निकाला गया. जिसमें आवंटन के बावजूद भुगतान क्यों नहीं सिविल सर्जन जवाब दो, जिला स्वास्थ्य विभाग होश में आओ, कमांडो कम्पनी जवाब दो आदि नारे लगाए जा रहे थे. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की लंबित मांगों को लेकर लगातार एक माह तक आंदोलन चलाने के बाद 01 जून से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आह्वान किया था. हड़ताल के पहले दिन ही सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कमांडो कम्पनी के प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता हुई और जिसमें लिखित समझौता के आधार पर हड़ताल को स्थगित कर दिया गया. जिसमें आवंटन आते ही मानदेय का भुगतान किया जाएगा. लेकिन आंवटन प्राप्त होने के 14 दिन के बाद भी मानदेय भुगतान नहीं करना श्रम कानूनों का सीधा सीधा उलंघन है. जब विरोध प्रदर्शन की घोषणा हुई, तब पत्राचार शुरू हुआ है. इससे पहले फाइल दबाकर बैठे हुए थे. कर्मचारियों की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब हो रही है. भुगतान नहीं होने के कारण आउटसोर्सिंग कर्मचारी भूखों मरने की स्थिति में आ चूके हैं. किसी को अपने बाइक मे तेल भराने का पैसा नहीं है, तो किसी को हरी सब्जी नसीब नहीं हो रहा है, तो कोई मकान किराया और न ही बच्चों का स्कूल फीस भर पा रहा है. जब तक इनका भुगतान नहीं होता है, सीटू इनके आंदोलन के साथ खड़ा रहेगा. जल्द भुगतान नहीं होने पर 17 जुलाई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा. धरना प्रदर्शन में जिला आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रंजीत राम, सचिव धीरज तिवारी, कोषाध्यक्ष अभिजीत कुमार, विशाल कुमार, राहुल कुमार वर्मा, नीरज साहा, सत्येन्द्र यादव, रूत सुमन, रजनी सिन्हा, सुमा, रम्भा, जगधात्री, सुलतानी, हीरालाल डोम, मिथुन, अरविंद, अजित यादव, प्रिंस पांडेय, हीरालाल डोम, बिरेन्द्र राम, चंदन कुमार, अवनीश आर्यन, अमित कुमार, अनीश कुमार, रेखा देवी, सुनीता देवी, सुमा देवी, ममता कुमारी, राधा देवी, मंजू देवी, कुसुम, पवन कुमार, श्रीकान्त यादव,विनीत कुमार, नरेन्द्र, सिकंदर रजक, जगधात्री कुमारी, सुमित्रा एक्का, शांति लता होरो, रूबींता कुमारी, कारू, सबीना, बबीता, सुरज यादव, किशन कुमार, सलमा खातुन, सुनील राम, संतोष कुमार चिरेल राम, राजकिशोर पांडेय, रश्मिता कुमारी, काजू सहित सैकड़ों आउटसोर्सिंग कर्मी शामिल थे.

Koderma, Kodarma | Jul 2, 2026

MORE NEWS

चंदवारा में  खुले मैदान में रखी लाखों की साइकिलें बारिश में खा रही जंग,स्कूली विद्यार्थी कर रहे इंतजार

चंदवारा में खुले मैदान में रखी लाखों की साइकिलें बारिश में खा रही जंग,स्कूली विद्यार्थी कर रहे इंतजार

Koderma, Kodarma | Jul 2, 2026

डोमचांच प्रखंड की फुलवरिया पंचायत स्थित फुलवरिया गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से हल्की बारिश भी लोगों के लिए मुसीबत बन जा रही है। राजकीय मध्य विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की है।

डोमचांच प्रखंड की फुलवरिया पंचायत स्थित फुलवरिया गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने से हल्की बारिश भी लोगों के लिए मुसीबत बन जा रही है। राजकीय मध्य विद्यालय के पास मुख्य सड़क पर पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोज परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की है।

Koderma, Kodarma | Jul 2, 2026

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के धुरोडीह गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के धुरोडीह गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी, अश्लील टिप्पणी और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Koderma, Kodarma | Jul 2, 2026