कुटुंबा: जीवा बिगहा में ईंट भट्ठा मजदूर की संदिग्ध मौत में नया मोड़, पिता-बहन पहुंचे अंबा थाना और एसपी कार्यालय
अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव स्थित हरि ईंट उद्योग में कार्यरत उत्तर प्रदेश निवासी मजदूर ज्ञान सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में करीब ढाई महीने बाद नया मोड़ आ गया है। मंगलवार को मृतक के पिता मिश्रीलाल और बहन ज्ञानवती कुमारी ने औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा से मुलाकात कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। दोनों ने एसपी को आवेदन सौंपते