जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर ने करजा थानान्तर्गत प्रतापपुर गांव में आपसी विवाद में हुई घटना पर घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारीद्वय ने दोनों पक्षों से मिलकर उनकी बातें सुनीं। जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मुजफ्फरपुर पुलिस सभी पहलुओं की तीव्र गति से जांच कर रही है। क़ानून हाथ में लेने वालों एवं असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपित व्यक्तियों के विरूद्ध विधिसम्मत सख़्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि स्थिति पर लगातार नज़र रखें। लोगों से नियमित रूप से संवाद स्थापित करें। दोनों पक्षों से भी अपील है कि वे किसी भी प्रकार के अपुष्ट तथ्यों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
मुजफ्फरपुर पुलिस