एटा: नगला बेल के समीप कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी
Etah, Etah | Feb 19, 2024 थाना पिलुआ क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला बेल के समीप रविवार देर रात्रि कार और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक प्रेमपाल पुत्र विश्राम सिंह निवासी असद्दपुर थाना सिकंदराराऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।