एटा: जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में ₹25000 के इनामी आरोपी को कोतवाली नगर एटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Etah, Etah | Feb 18, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले राधेश्याम वार्ष्णेय ने थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि प्रशांत गुप्ता द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की नियत से फायर किया। इस पूरे मामले मैं कोतवाली नगर पर मुकदमा दर्ज किया था जिसके बाद आज प्रशांत गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।