*राजापुर में सिंधिया ने दो ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन किया, पिछोर को मिली बड़ी सौगात, बगरवारा ग्रामीणों की सुनी पुकार*ग्राम राजापुर में सोमवार शाम लगभग 4 बजे आयोजित भूमिपूजन समारोह में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों की सौगात दी। इसमें *धपोरा से तैरई मार्ग (3 किमी, लागत ₹317.73 लाख)* और *भगारी से रामपुर-टपरन मार्ग (2.90 किमी, लागत ₹330.82 लाख)* शामिल हैं।कार्यक्रम में पिछोर के लोकप्रिय विधायक श्री प्रीतम लोधी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव जी, मायापुर मंडल अध्यक्ष श्री रामकुमार यादव जी, सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष अग्रवाल जी सहित बड़ी संख्या में जनता जनार्दन उपस्थित रही।
विधायक प्रीतम लोधी ने कहा - पिछोर को मिली बड़ी सौगातें*इस अवसर पर विधायक प्रीतम लोधी जी ने कहा कि "महाराज साहब ने पिछोर के विकास के लिए बहुत बड़ी सौगातें दी हैं। चाहे केंद्रीय विद्यालय हो, सड़कें हों, या अन्य विकास कार्य हों, महाराज साहब के नेतृत्व में पिछोर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।"*बगरवारा के ग्रामीणों की पुकार पर मंच से उतरे महाराज*
इसी दौरान शिवपुरी विधानसभा की ग्राम पंचायत बगरवारा के सैकड़ों ग्रामीणों ने आवाज देकर महाराज साहब को बुलाया। आवाज सुनते ही महाराज साहब मंच से नीचे उतरकर सीधे ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। ग्रामीणों ने राशन दुकान के सेल्समैन के खिलाफ शिकायत कर मदद की गुहार लगाई।महाराज साहब ने तुरंत कलेक्टर शिवपुरी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा, "जो भी आवेदन मेरे पास आता है, उसे मैं महीने में तीन बार देखता हूं। मैं अन्य नेताओं की तरह नहीं हूं। मैं हर आवेदन को संभाल कर रखता हूं, उसकी लिस्ट बनाता हूं और कंप्यूटर में फीड करवाकर कलेक्टर को निर्देश देता हूं। मेरे लिए जनता ही सर्वोपरि है। मैं जनता का नेता नहीं, जनता मेरा परिवार है।"
महाराज साहब के इस आत्मीय व्यवहार से बगरवारा के ग्रामीणों में हर्ष की लहर है।
Manish Agrawal Bjp Pritam Lodhi
Jyotiraditya M Scindia Sonu Yadav Ramkumar Yadav Muhasa Amit Paderiya रामनरेश शिवहरे मायापुर
Pichhore, Shivpuri | Aug 31, 2026