जहानाबाद: राजा बाजार रेलवे अंडरपास के पास बदमाशों ने मॉल से लौट रहे व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला
राजा बाजार रेलवे अंडर पास पुल के पास रविवार की रात्रि में मुंह ढके दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर अचानक जानलेवा हमला कर दिए जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एवं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहे।जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सोमवार सुबह करीब 8 बजे तक इलाज जारी है।