जहानाबाद: नगर थाने की पुलिस ने शराब डिलीवरी करने वाले दो लोगों को पकड़ा, स्कूटी, 4 मोबाइल और ₹1,02,900 बरामद
नगर थाना के द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान शराब की होम डिलीवरी करने वाले दो व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिसके बाद उनके पास से एक स्कूटी चार मोबाइल फोन एवं 1,02,900 की राशि बरामद की गई ही। संबंधित पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार सुबह करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पूछताछ एवं आगे की कार्यवाही जारी है।